आजमगढ़: क्या अखिलेश लड़ेंगे आजमगढ़ से चुनाव जानिए क्या कहा दुर्गा प्रसाद ने

Youth India Times
By -
0

चेक पोस्ट से रानी की सराय थाने तक 3 किलोमीटर की निकाली गई जन आक्रोश पदयात्रा
आजमगढ़। आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है और इस गढ़ में सदर विधानसभा से दुर्गा प्रसाद यादव 8 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में दुर्गा प्रसाद यादव समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सदर विधानसभा के रानी की सराय में चेक पोस्ट से रानी की सराय थाने तक 3 किलोमीटर की जन आक्रोश पदयात्रा सदर विधायक के नेतृत्व में निकाली गई। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानो पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, गैस की लगातार बढ़ती कीमतों सहित व्यापारियों पर हो रहे अत्याचार व कई मुद्दों को लेकर निकली जनाक्रोश पदयात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव सपा नेता इसरार अहमद सहित हजारों सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर लोगों के मन में भारी आक्रोश है और यही आक्रोश आज पदयात्रा में दिखाई दे रहा है और कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को 2022 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। कहा की पदयात्रा में भीड़ बुलाई नहीं गई है अपने से आई हुई है जबकि भाजपा की जनसभा में सरकारी कर्मचारियों को जबरन बुलाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर सदर विधायक ने कहा कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ से चुनाव लड़ते हैं तो स्वागत है हम सब मिलकर उनको जिताने का काम करेंगे। पदयात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आज जनता आक्रोश में है महंगे सरसों के तेल डीजल पेट्रोल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है और इस सरकार को उखाड़ फेंक कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)