आजमगढ़: नन्द एकेडमी की छात्राओं को प्रदान किया यूनिफॉर्म एवं स्टडी मैटेरियल्स

Youth India Times
By -
0

नंद एकेडमी महिला महाविद्यालय में छात्राओं के कौशल विकास हेतु शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं की प्रतिभा को सजाने एवं सवारने हेतु कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आजमगढ़। आज शक्ति स्वरूपणी मां दुर्गा के अष्टमी के दिन जहां समूचा राष्ट्र शक्ति की देवी मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना कर रहा है, वहीं जनपद के प्रतिष्ठित नन्द एकेडमी महिला महाविद्यालय रोहुआ मुस्तफाबाद गोसाई की बाजार तहसील लालगंज जनपद आजमगढ़ विद्यालय की छात्राओं के चतुर्दिक विकास हेतु कटिबद्ध एवं नारी सशक्तिकरण के नित नए आयाम की कड़ी में आज पुनः विद्यालय की छात्राओं के कौशल विकास हेतु शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं की प्रतिभा को सजाने एवं सवारने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आज विद्यालय की छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार के कुशल निर्देशन में कौशल विकास मिशन आजमगढ़ द्वारा जिले की प्रतिभावान महिला अधिकारी मानसी शर्मा डीपीएमयू आजमगढ़ द्वारा विद्यालय की छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से छात्राओं को अवगत कराया।



 विद्यालय की छात्राओं को कार्यक्रम के संयोजक प्रतिनिधि के रूप में सर सैयद फरमा कालू कोलॉजी टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रोजेक्ट हेड संजय राजभर द्वारा प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात डीपीएमयू मैडम द्वारा विद्यालय की छात्राओं को यूनिफॉर्म एवं स्टडी मैटेरियल्स को भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंधक सच्चिदानंद यादव एवं प्राचार्य डॉक्टर बृजेश कुमार मौर्य द्वारा समस्त आगंतुक जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)