आजमगढ़: शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक सहती रही शारीरिक शोषण

Youth India Times
By -
0

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक महिला को अपनी हवश का शिकार बनाने वाले आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
रानी की सराय क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मंगलवार को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारिरिक शोषण का शिकार बनाने वाले युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को बुधवार की सुबह जानकारी मिली कि रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी के बाद भूमिगत हुआ आरोपी इस समय अपने घर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बुधवार की सुबह क्षेत्र के वस्ती गांव में आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दीपक पुत्र महेंद्र सरोज बताया गया है। आरोपी को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)