28 की उम्र में की 75 शादियां

Youth India Times
By -
0

200 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मध्य प्रदेश। इंदौर पुलिस द्वारा एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। इस सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड मुनीर उर्फ मुनीरूल को इंदौर पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स ने खुलासा किया है कि वह पूरे भारत में बांग्लादेशी लड़कियों के सप्लाई का काम करता था। मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक 28 वर्ष के मुनीर ने अब तक 200 से ज्यादा लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में धकेल चुका है। इस दौरान वह अब तक करीब 75 लड़कियों से शादी भी कर चुका है। यह बातें पुलिस द्वारा पुछताछ के दौरान मुनीर ने खुद कबूल की है। गिरफ्तार मुनीर उल दाजी पर इंदौर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जिसके कारण वह दूसरे राज्यों में छिपा रहता था। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर की पुलिस टीम सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड मुनीर के गिरफ्तारी के लिए लंबे वक्त से कोशिश कर रही थी। आखिरकार, 1 अक्टूबर, शुक्रवार को इंदौर पुलिस की टीम ने मुनीर को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान मुनीर ने और भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह बांग्लादेश से गरीब घर की लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाकर भारत लाता था। कई बार सीमा पार करवाने में उसे दिक्कत आती थी। इसलिए वह उन लड़कियों से शादी कर लेता था। गिरफ्तार मुनीर के पास भारतीय नागरिकता है। शादी करने के बाद लड़कियों को भारत लाने में उसे आसानी होती थी। कोलकाता और मुंबई में होती थी देह व्यापार की ट्रेनिंग मुनीर ने बताया कि बांग्लादेश से लाने के बाद लड़कियों को कोलकाता में रखा जाता था। वहां उन्हें देह व्यापार की ट्रेनिंग दी जाती थी। उनके तौर तरीके और रहन सहन को ठीक किया जाता था। इसके बाद दूसरी ट्रेनिंग के लिए उन्हें मुंबई भेज दिया जाता था। फिर वह डिमांड के अनुसार लड़कियों को बड़े शहरों में दलालों के हाथ उन्हें बेच देता था। इसके जरिए मुनीर मोटी कमाई करता था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुनीर मुंबई के बड़े एजेंटों के हाथ इन लड़कियों को बेच देता था और बदले में मोटी रकम छापता था।
विजयनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि मुनीर ने कई शादियां की हैं, लेकिन संख्या नहीं बताई है। मगर कहा जा रहा है कि मुनीर ने 75 से अधिक लड़कियों से शादी की हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा है कि उसने करीब 75 शादियां की हैं। उसने अब तक 200 से ज्यादा लड़कियों की जिंदगी खराब की है। इंदौर पुलिस के मुताबिक साल 2020 में सिंतबर और अक्टूबर महीने में इंदौर के एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान वहां से कुछ बांग्लादेशी लड़कियां बरामद हुई थीं। बांग्लादेशी लड़कियों से पूछताछ के दौरान मुनीर उल दाजी का नाम सामने आया था। हालांकि, तब वह फरार हो गया था। पुलिस इस मामले में अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही सेक्स रैकेट में फंसी 21 बांग्लादेशी लड़कियों को मुक्त भी कराया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)