आजमगढ़: भाजपा को सबक सिखायेगी जनता-ओंकार

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़, 06 सितम्बर। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुये बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद की सभी 278 न्यायपंचायतों के गठन का कार्य पूर्व मे ही पूरा कर लिया गया था। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे सभी न्यायपंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। जनपद के एक हजार आठ सौ अठ्ठावन ग्राम पंचायतो के चार हजार एक सौ एक ग्रामो में ग्राम कांग्रेस के गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है जिसमें लगभग अस्सी प्रतिशत ग्राम कांग्रेस के गठन का कार्य पूर्ण भी हो चुका है शेष ग्रामों में गठन का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा बीजेपी के कुशासन से किसानों नौजवानो छात्रों में आक्रोश है जनता बीजेपी को सबक सिखाने के लिये तैयार बैठी है। साथ ही साथ जाति धर्म की राजनीति करने वाले अवसरवादी राजनैतिक दलों को भी अबकी बार जनता सबक सिखायेगी। कांग्रेस के प्रशिक्षित कार्यकर्त्ता गांव गांव जाकर प्रत्येक दरवाजे पर जनता को कांग्रेस की उपलब्धियां और 32 वर्षों के गैर कांग्रेसी सरकारो के कुशासन ने किस तरह उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया इससे आमजन को अवगत कराने का काम कर रहे हैं। हम दावे के साथ कह सकते हैं आजमगढ़ कांग्रेस अपने युवा प्रशिक्षित कार्यकर्त्ताओं के दम पर 2022 के विधानसभा चुनावों में जनपद की सभी दस विधानसभा सीटो पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)