भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है-यशवंत सिंह

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह ने कहा है कि सम्मान मेरा नहीं, उस मोदी और योगी का कीजिए जिनकी बदौलत अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है, हमको आपको 370 मुक्त भारत मिला, देश के गरीब गुरबा को भोजन की गारंटी मिली है, देश की आधी आबादी को धुँआ मुक्त रसोईं मिली है, दुश्मन को सबक सिखाने वाला राफेल मिला है, हमको आपको अपने बल पर खड़े होने की प्रेरणा मिली है, जो नहीं मिला है वह भी मिलने वाला है और जिनके नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा है कि यदि आपके मन में विश्वगुरु के रूप में भारत को स्थापित देखने की इच्छा है तो मोदी और योगी को केवल दस वर्ष और दीजिए। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह आज 21 सितम्बर मंगलवार को 65 वें वर्ष में प्रवेश किए। इस वर्ष की शुरुआत उन्होंने अपने घर अल्देमऊ में अपनी माँ श्रीमती कमला देवी का पैर छूकर आशीर्वाद ग्रहण करने से की। वहाँ से वह श्री चन्द्रशेखर ट्रस्ट, रामपुर, जहानागंज आए और राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनसे उनके विचारों पर चलते रहने का आशीर्वाद मांगा और संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरिहरपुर घराने के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने श्री यशवंत सिंह की मनोकामना पूरी करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति ने इस अवसर पर हर वर्ष की भांति चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार मार्च निकाला। कोरोना महामारी की वजह से यह मार्च श्री चन्द्रशेखर ट्रस्ट, जहानागंज, आजमगढ़ परिसर के भीतर निकला और श्री चन्द्रशेखर की प्रतिमा की परिक्रमा के साथ समाप्त हुआ। इस अवसर पर दूर दूर से आए लोकतन्त्र सेनानियों ने श्री यशवंत सिंह का अंगवस्त्रम प्रदान कर अभिनन्दन किया। इसका नेतृत्व करते हुए लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि सूबे की सियासत में श्री यशवंत सिंह हम लोकतन्त्र सेनानियों के गौरव हैं। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि चीन जबतक भारत की हड़पी हुई जमीन मुक्त नहीं करता है, हमारा चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार आन्दोलन जारी रहेगा। 
इस अवसर पर श्री सिंह को आशीर्वाद देने वाले लोकतन्त्र सेनानियों में इटावा के सहदेव सिंह यादव, गाजीपुर के बाबू लाल यादव, उदय प्रताप सिंह, देवधारी यादव, राम आधार यादव, आजमगढ़ के डाक्टर लालता प्रसाद यादव, पतिराम यादव, रमाकान्त पाण्डे, भदोही के माया शंकर पासी आदि प्रमुख थे। सूबे के दवा व्यापारियों का प्रभावी और महत्वपूर्ण संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के प्रदेश सचिव श्री सुधीर अग्रवाल और जिला महामंत्री रंजन राय ने विधानपरिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री यशवंत सिंह देश की सियासत में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कमल हैं। अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मान करते हुए स्वराज इंडिया गाजीपुर के जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि जन्म से यशवंत सिंह भले मऊ, आजमगढ़ के हों, लेकिन मेरे जैसे लोगों को लगता है कि वह गाजीपुर के ही हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट लखनऊ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार का संकल्प कराया।
चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार संकल्प समारोह और यशवंत सिंह जन्मदिन समारोह में पूर्व विधानपरिषद सदस्य जेपी जयसवाल, विधान परिषद प्रत्याशी विक्रांत रिशू, ब्लाक प्रमुख रमेश कनोजिया, समाज सेवी अरविंद सिंह, अशोक पाण्डेय, उदय चैरसिया, अरुण सिंह, मोहर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, संजय श्रीवास्तव, गप्पू सिंह, अजय सिंह गुर्जर, बबलू सिंह, लालबहादुर सिंह, ब्रजेश कान्दू, अतुल चैबे, चंचल चैबे, अजय उपाध्याय और अमित प्रजापति आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)