आजमगढ़: प्रधानपति के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने गांव के प्रधानपति के खिलाफ छेड़खानी का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
पीड़ित महिला ने प्रधानपति पर आरोप लगाया है कि बीते चार सितम्बर को आरोपी प्रधानपति जान से मारने की धमकी व गाली गलौज देते हुए उसके घर मे घुस गया। महिला ने प्रधानपति पर अभद्रता करते हुए छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि कई महीने पूर्व प्रधानपति ने अपने अपहरण की झूठी साजिश रचकर खुद अफवाह फैलाया और वह मेरे घर मे आकर छिपा था। उस समय भी जुबान खोलने पर उसने जान से मारने की धमकी दिया था। पीड़िता ने प्रधानपति के खिलाफ दीदारगंज थाना में तहरीर देते हुए जान माल एवं सुरक्षा की गुहार लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। 
इस संबंध में दीदारगंज थानाप्रभारी जगदीश विश्वकर्मा का कहना है कि पीड़िता के तहरीर के अनुसार छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)