मुख्तार अंसारी के समर्थकों ने थामा कांग्रेस का दामन

Youth India Times
By -
0

मऊ। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बसपा एवं मुख्तार अंसारी के समर्थक युवा नेता साहबे आलम न्याज मोहम्मदपुरा के साथ दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की विचार धारा में विश्वास रखते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा की युवा एवं जनता कांग्रेस के विकास एवं निर्माण की नीतियों मे विश्वास रखते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहें कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर है। शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी ने कहा कि बुनकर समाज कांग्रेस के तरफ तेजी से जुड़ रहा है, क्यों की पिछले कई दशकों से बुनकर समाज को सपा बसपा से धोखा मिला है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश हो या देश हो बुनकर किसान नौजवान व्यापारी आम जनता के लिए लड़ रही इसलिए अब कांग्रेस ही विकल्प है। शहर उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी ने शहर कांग्रेस कमेटी के तरफ से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों बधाई दी एवं कांग्रेस की नीतियों को सभी वार्डों में पहुँचाने का आह्ववान किया। इस अवसर पर रवि शंकर खंडेलवाल, रमन पांडेय, मनोज गिहार ,वकील अंसारी, संजय चैहान ,शमीम इंजीनियर ,हफिजुरहमान तथा सदस्यता लेने वाले में मोहम्मद खालिद, विक्की , इकबाल अहमद ,मो. आसिफ, शकील अहमद, सफी अहमद, मो. अनस, शेराज अहमद, एजाज अहमद, मो. दानिश, मो. हमजा, जमील अहमद, मो. अहमद, शाहनवाज आलम, मो. शाहीद, मो. अफजाल, मो. शाकीब, मुशर्रफ, जावेद अख्तर, मो. आमिर, मो. कामरान, मो. उसमान, मो. अबरार, मो. कयुम, मो. इस्माईल, खुर्शीद अहमद, शमीम अहमद, मो. रेहान ,मो. तैयब, मो. एकबाल जयबहादुर आदि लोग रहे।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)