पुलिस को दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी

Youth India Times
By -
0

नाली विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, सीआरपीएफ जवान सहित तीन गिरफ्तार
मेरठ। नौचंदी के मोहल्ला मनसुख कुटी में नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पथराव कर वर्दी तक फाड़ दी गई। अतिरिक्त फोर्स बुलाने के बाद पुलिस पर हमला करने वाले सीआरपीएफ के जवान उसकी पत्नी समेत तीन आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों के हमलावर आठ लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनसुख कुटी निवासी बिजेंद्र, कृष, कालू उर्फ सत्यम, सुनीता पत्नी बिजेंद्र और कौशल पत्नी प्रेमसिंह का नाली को लेकर पड़ोसी सीआरपीएफ के जवान वीर अभिमन्यु, आदेश कुमार और नीतू पत्नी वीर अभिमन्यु के साथ विवाद हो गया था। वीर अभिमन्यु छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल पद पर तैनात है। कुछ दिन पहले ही अवकाश पर आया था। गुरुवार को दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया।
झगड़े की सूचना पर कांस्टेबल योगेश और सचिन मौके पर पहुंच गए। ये दोनों पक्षों के लोगों को थाने में ले जाने की जिद करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों ने पुलिस पर हमला कर दिया। एसआइ केके गौतम, कांस्टेबल संजय शर्मा, हेडकांस्टेबल गंगाप्रसाद, विपिन कुमार, महिला कांस्टेबल रीनू और आरती मौके पर पहुंचीं। पुलिसकद्दमयों ने झगड़ा करने वाले लोगों को समझाया। उसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिसकद्दमयों पर हमला बोलते हुए पथराव कर दिया। साथ ही कुछ पुलिसकद्दमयों की वर्दी तक फाड़ दी गई। नेम प्लेट और वर्दी के बटन तक टूट गए। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। तभी हमलावर वीर अभिमन्यु, उसकी पत्नी नीतू और दूसरे पक्ष से बिजेंद्र को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया, जबकि आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में गिरफ्तार किए आरोपितों के अलावा कृष, कालू उर्फ सत्यम, सुनीता, कौशल और आदेश को भी नामजद किया है। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि बाकी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश डाली जा रही है।
सात दिन में पुलिस पर हमले की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। दो घटनाओं में गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हालांकि बुधवार की रात को हुई घटना में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। नौचंदी थाना क्षेत्र के कुटी गांव में दो पक्षों के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चार अगस्त को सरधना के अकलपुरा गांव में विधायक प्रतिनिधि शेखर और विनोद ने हेड कांस्टेबल दीपपाल से मारपीट की थी। दीपपाल की तरफ से मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके पांच दिन बाद कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना गेट पर व्यापारियों ने सिपाही दुष्यंत के साथ मारपीट की थी। कोरोना कफ्यरू के दौरान दुष्यंत बाजार बंद कराने के लिए गया था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज करने के बाद व्यापारियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दरअसल, व्यापारी भाजपा से जुड़े हुए हैं। एसएसपी प्रभाकर चैधरी का कहना है कि दोनों मुकदमों में गिरफ्तारी की धाराएं नहीं लगी हैं। जांच करने के बाद धाराएं बढ़ गईं तो गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहारू दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)