आजमगढ़: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा ने निकाली सायकिल यात्रा

Youth India Times
By -
0

-दिनेश कुमार पाण्डेय
लाटघाट (आजमगढ़)। जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के खिलाफ सगड़ी विधानसभा प्रभारी जयराम पटेल, विधान सभा अध्यक्ष सगड़ी शिव सागर यादव के नेतृत्व में आज समाजवादी साइकिल यात्रा लाटघाट कार्यालय से 10 बजे निकाली गई।
समाजवादी साइकिल यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी आंदोलन के महान नेता छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी के जयंती समारोह उत्तर प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, बेकारी, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं की शोषणकारी नीतियों एवं लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई। यह सायकिल यात्रा सुरैना, बलुआ, सतना, बलपुर, मोहम्मदपुर, सोहरभार, बनकटिया, काखभार, महुला, जोकहरा, घाघरा, कल्याणपुर, बेलकुंडा, रोहुआर, पिहार, हसनपुर, लाटघाट, काखभार, जमसर, चौको आदि गांव से होकर सामाजवादी कार्यकर्ताओं ने लाटघाट कार्यालय से होकर सगड़ी पहुंची। जहां नेताओं ने जनता को संबोधित किया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व पर्यवेक्षक समाजवादी पार्टी आजमगढ़ जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, सगड़ी प्रभारी जय राम सिंह पटेल ने गया। अध्यक्षता सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव ने की। शिव सागर यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध को लेकर समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने जन जागरण साइकिल यात्रा निकली है। 
इस अवसर पर जय राम सिंह पटेल, शिवसागर यादव विधानसभा अध्यक्ष, मिर्जा मसूद वेग, परशुराम यादव, पारो सोनकर, आशीष यादव, हरिशंकर यादव, नरसिंह पटेल, रामायण यादव सहित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)