आजमगढ़: स्वर्ण पदक हासिल कर डा. शशिकांत मिश्रा नें बढ़ाया जनपद का मान

Youth India Times
By -
0


राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के हाथों पूर्व में हो चुके हैं सम्मानित

रिपोर्ट- पीआर सिंह
आजमगढ़। ‘कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो’ किसी शायर की इस पंक्ति को जनपद की माटी में जन्मे एवं जेल अधीक्षक पद की शोभा बढ़ा रहे डा. शशिकांत मिश्र ने चरितार्थ कर दिया।
जिले के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत पुलिस गांव में जन्मे डॉक्टर शशिकांत मिश्रा इन दिनों अयोध्या जिला कारागार में जेल अधीक्षक पद पर आसीन हैं। अपनी सराहनीय सेवाओं एवं कर्तव्य निष्ठा के बल पर सफलता के क्षितिज पर शोभायमान डॉक्टर मिश्र को वर्ष 2006 में महामहिम राज्यपाल तथा 2008 व 2014 में महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवा मेडल का पदक हासिल हो चुका है। यही नहीं बंदियों के पुनर्वास एवं जेल सुधार की दिशा में अग्रणी रहे डॉक्टर मिश्र को विगत वर्ष 2019 में डीजी (कारागार) द्वारा सिल्वर मेडल प्रदान किया जा चुका है। अब उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए सूबे के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह गोल्ड प्रदान किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह उत्कृष्ट पुरस्कार उन्हें प्रदान किया जाएगा। गोल्ड मेडल हासिल होने की जानकारी के बाद श्री मिश्र के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)