स्वतंत्रता दिवस पर बलिया जनपद में शान से लहराया तिरंगा

Youth India Times
By -
0


Report- Ashok Jaiswal
बलिया। जनपद में 75 वां स्वतंत्रता दिवस कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए सादगी एवं उत्साह से मनाया गया। कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। जनपद के तहसील मुख्यालयों, थानों पुलिस चौकी आदि सरकारी कार्यालयों पर सक्षम अधिकारियों द्वारा झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। बिल्थरारोड तहसील पर उपजिलाधिकारी सर्वेश यादव, उभांव थाना पर एसएचओ ज्ञानेश्वर मिश्र, सीयर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र, पन्नालाल लाल कटरा में छोटी बच्ची गौरी, तरुण मित्र कार्यालय पर पत्रकारों संग सीयर पुलिस चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा, एमएमडी पब्लिक स्कूल पर विद्यालय के चेयरमैन प्रतीक सिंह, डीएवी इंटर कॉलेज पर प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर, अखोप के शहीद स्तंभ पर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने झंडारोहण किया। नपं कार्यालय बिल्थरारोड, सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली, नवजीवन इंग्लिश स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय पर भी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, शाहिद भाई, प्रशांत कुमार मंटू, विनोद कुमार पप्पू, विनय सिंह, कल्याण सिंह, डा० शेषमणि सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, आशीष सिंह, मनीष सिंह, विवेक सिंह परिहार, अधिवक्ता विशाल सिंह, महात्मा जी, अशोक जायसवाल, रविन्द्र नाथ, ए समद, पुनीत कुमार गुप्त, अरविंद यादव, शब्बीर अहमद, मुकेश यादव, वेद प्रकाश तिवारी, राकेश मिश्रा, जितेंद्र यादव, दिवाकर सिंह, नंदिनी तिवारी, राजेंद्र कुमार, सौरव राज सिंह ,कामेश्वर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)