आजमगढ़: घायल वृद्धा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला ग्रामसभा के छोटी छितौनी पुरवा में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में घायल छोहाड़ी देवी (70) की शुक्रवार को देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई।
मृतका की बहू मीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामनयन सहित 10 लोगों के खिलाफ अनिच्छित हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया। छोटी छितौनी पुरवा में मीना पत्नी जयप्रकाश अपने मायके में नेवासे पर रहती हैं। उनका अपने पट्टीदार रामनयन से काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार को बांस की खूंटी के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। बाद में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि रामनयन के पक्ष के लोगों ने मीना देवी, उनकी सास छोड़ाडी, पुत्र वीरू पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां छोहाड़ी देवी की मौत हो गई। आरोपित रामनयन और संतोष कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)