अलीगढ़ शराब कांड का भाजपा कनेक्शन आया सामने

Youth India Times
By -
0

राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रहा था अवैध शराब का कारोबार 
50 हजार इनामी का भाजपा के मंत्रियों के साथ फोटो वायरल
गिरफ्तार अनिल  चौधरी बीडीसी तो पत्नी वार्ड-25 से जिपं सदस्य
अलीगढ़। अलीगढ़ में जहरीली शराब से 23 मौतों का आरोपी व 50 हजार के इनामी ऋषि शर्मा का बीजेपी कनेक्शन भी उजागर हो गया है। हाल में ही वह पंचायत चुनाव में जवां के गांव पला कस्तली से निर्विरोध बीडीसी भी चुना जा चुका है। सोशल मीडिया एकाउंट में राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो बयां कर रहे हैं कि किस तरह से राजनीतिक संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा था। अब यह फोटो खूब वायरल हो रहे हैं।
अलीगढ़ शराब कांड के आरोपी जवां निवासी ऋषि शर्मा अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। शुक्रवार को ही एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्णा ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। ऋषि शर्मा भाजपा का सदस्य होने के साथ ही वर्तमान में सक्रिय नेताओं में से एक है। पूर्व में बसपा सरकार में दबदबा रखते हुए पत्नी रेनू जवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जिताया था। बसपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले पूर्व मंत्री जयवीर सिंह जब भाजपा में शामिल हुए तो ऋषि भी पार्टी में शामिल हो गए थे। इतना ही नहीं भाजपा शासन काल में ही उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) जवां का चेयरमैन भी बनाया गया था। 50 हजार के ईनामी भाजपा नेता के सोशल मीडिया एकाउंटेंट पर तमाम पोस्ट भाजपा के दिग्गज नेताओं के फोटो के साथ भरे पड़े हैं।
शराब कांड का गिरफ्तार आरोपी अनिल चौधरी हाल में ही हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध बीडीसी का चुनाव जीत चुका है। वहीं पत्नी रालोद-सपा सर्मपित प्रत्याशी के रूप में ममता चौधरी वार्ड-26 से जिंप सदस्य का चुनाव जीती थीं। वहीं खुद गोंडा के नगला कुंजी से बीडीसी का चुनाव जीता। पंचायत चुनाव में अनिल अपनी पत्नी को जिपं अध्यक्ष बनाने के लिए तेजी से सक्रिय हो चला था। इसके लिए जिपं सदस्यों से भी संपर्क किया जा रहा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)