कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर बिल्थरारोड तहसील 24 घंटे के लिए सील
By -Youth India Times
Thursday, April 08, 2021
0
Report- Ashok jaiswal बलिया। बिल्थरारोड तहसील के एक कर्मचारी का कोरोना जांच रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव मिलने से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिसर को खाली कराया गया। इससे अधिवक्ता के साथ ही अन्य सरकारी कार्यों से तहसील पहुंचने वाले वादकारी परेशान हो गए। इस सम्बन्ध में तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि कोरोना जांच रिपोर्ट में तहसील के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सैंपलिंग शुक्रवार को हुई थी। जांच रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाए जाने पर पूरे तहसील को 24 घंटे तक के लिए सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।