नाटक के माध्यम समाज में हो रही महिलाओं की दुर्दशा को दर्शाया

Youth India Times
By -
0

लखनऊ के रजत आफ मैनेजमेंट कालेज में बीएलएड के छात्रों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर दी गई शारदार प्रस्तुति

लखनऊ। लखनऊ में चिनहट रजत कालेज आफ मैनेजमेंट कैंपस में सोमवार को बीएलएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नाटक का सफल मंचन किया। इस नाटक का शीर्षक महिला सशक्तिकरण रखा गया था। नाटक में जन्म लेते ही लड़कियों के साथ अन्याय और उनकी स्थिति के बारे में दर्शाया गया। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ समाज में जो अपराध होते हैं, उसे बखूबी दर्शाया गया कि देश, समाज और परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए महिला सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। आज महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में अपने आप को कम नहीं समझना चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। 
देश समाज को पूरी तरह विकसित बनाने विकास के लक्ष्य को पाने के लिए महिलाओं को उनका उचित स्थान देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से कालेज के छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोरदार अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। इन छात्र-छात्राओं किया मंचन-इस नाटक में शिवम यादव ने बिटिया के पिता के रूप में अभिनय किया। जबकि पीयुष यादव ने कैमरा मैन का रोल अदा किया। रिपोर्टर के रूप में रुखसार, संदेशवाहक शिखर श्रीवास्तव , खुशी सिंह और बेटे का रोल सचिन सिंह ने किया। परेशान बेटी अपने बाप से जो भी मांगती है कुछ भी करती ,उसे नहीं मिलता है ।गरिमा पांडे ने बेटी का रोल किया। साउंड बीट स्वाति की रही। नेता जी का रोल उत्कर्ष श्रीवास्तव ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)