ग्रामीण व कमजोर वर्ग के लिए समर्पित चिकित्सक, सेवा को मानते हैं मानवता का माध्यम
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद निवासी प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. इरफान अहमद को स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत सेवा रत्न अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। डॉ. इरफान अहमद YSS INDIA के सक्रिय सदस्य भी हैं। डॉ. इरफान अहमद इससे पहले 15 अगस्त 2025 को भी ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किए जा चुके हैं। वे विगत कई वर्षों से हेल्थकेयर के क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध करा रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और रोगों की रोकथाम के लिए उनके निरंतर प्रयास सराहनीय रहे हैं। उनका योगदान केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, नियमित मेडिकल कैंप, निःशुल्क परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। डॉ. अहमद का मानना है कि समय पर सही जानकारी और उपचार से अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। कोरोना काल सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में भी उन्होंने निस्वार्थ भाव से सेवाएँ प्रदान कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भावना ने उन्हें समाज में एक भरोसेमंद चिकित्सक के रूप में स्थापित किया है। चयन समिति ने उनके निरंतर सेवा भाव, सामाजिक दायित्व और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए ‘भारत सेवा रत्न अवॉर्ड 2026’ के लिए उनका चयन किया है। यह सम्मान न केवल डॉ. इरफान अहमद, बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद के लिए गौरव की बात है।





