No title

Youth India Times
By -
0



खाना देने के लिए खोलते थे कमरा, फिर जो भी आता नोचता था जिस्म
एक महीने तक किशोरी के साथ हुई दरिंदगी, दर्द बयां कर फफक पड़ी पीड़िता
आगरा। आगरा के थाना शाहगंज के नरीपुरा क्षेत्र से 13 अगस्त को लापता हुई एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने 11 सितंबर को बरामद कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोस में किराए पर रहने वाली एक महिला ने किशोरी को सिलाई मशीन दिलाने का झांसा देकर अपने मायके रोहता ले जाकर बंधक बना लिया। वहां एक महीने तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।
किशोरी की मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने पहले उनके घर आना-जाना शुरू किया। 13 अगस्त को जब किशोरी के माता-पिता जूता कारखाने में काम पर गए थे, तब महिला ने सिलाई मशीन दिलाने की बात कहकर किशोरी को अपने साथ ले गई। किशोरी ने अकेले होने की वजह से पहले मना किया, लेकिन महिला ने उसे बातों में फंसाकर साथ चलने के लिए मना लिया। इसके बाद किशोरी का कोई पता नहीं चला।
11 सितंबर को किशोरी ने अपनी मौसी के फोन पर कॉल कर बताया कि उसे महिला ने झांसा देकर रोहता में बंधक बना लिया है। वहां उसे एक कमरे में बंद रखा जाता था और केवल खाना देने के लिए कमरा खोला जाता था। किशोरी ने बताया कि महिला के तहेरे भाइयों संदीप और मनमोहन ने एक महीने तक उसके साथ रोजाना दुष्कर्म किया।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)