आजमगढ़ : सुनहरी रोशनी में नहाया सिधारी-नरौली पुल

Youth India Times
By -
0

 




शाही पुल भी होगा रोशन, बदली जाएंगी खराब तिरंगा लाईटें, घण्टा घर की घड़ी भी बताएगी समय-सरफराज आलम मंसूर, नपा अध्यक्ष
आजमगढ़। अंधेरे में रोशनी की एक किरण भी अंधेरे के वजूद को बदल देती है। कुछ इसी तरह की पहल नगर पालिका आजमगढ़ के अंधेरे के वजूद को समाप्त करने की पहल नपा अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर व अधिशासी अधिकारी विवेक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हो रही है। जनपद के सिधारी और नरौली पुल पर सुनहरी रोशनी कहीं न कहीं नगर पालिका के सुनहरे दिन के तरफ इशारा कर रही है। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा सिधारी और नरौली पुल पर लगाई गई लगभग 40 लाईटें पुल को रात्रि के अंधेरे में भी एक अलग छटा प्रदान कर रही है। वहीं नपा अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अगली कार्य योजना में शाही पुल भी सुनहरी रोशनी से जगमग होगा। इसके साथ शहर में खराब तिरंगा लाईटों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिससे शहर भी तिरंगें के रंग में जगमग हो जाएगा। इसी के साथ शहर के सदर अस्पताल सहित नगर पालिका के अन्य सड़कों को भी रात के अंधेरे में रोशन करने की बात की जा रही है। इस बात की जानकारी नपा अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने दी। नगर पालिका आजमगढ़ के अध्यक्ष सरफराज ने कहा कि सिर्फ लाईटें ही सुनहरी नहीं लग रही है बल्कि नगर पालिका द्वारा अपने सीमित संसाधनों में ही कुछ ऐसी कोशिश की जा रही है जिससे नगर पालिका के लोगों को और सुनहरापन महसूस होगा। नपा अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही प० दीनदयाल चौराहे पर लगी हुई घण्टा घर की घड़ी भी सही समय बतालाएगी। मोहल्ला  नरौली के युवा सभासद संतोष चौहान ने अध्यक्ष सरफराज आलम उर्फ मंसूर के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सरफराज आलम उर्फ मंसूर द्वारा नगर पालिका के विकास में किये जा रहे कार्य अपने आप में एक इतिहास लिख रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)