क्या इंडिया गठबंधन में आ सकती हैं मायावती

Youth India Times
By -
0
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बताई यह बात

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इंडिया की बैठक में कभी इस तरह की कोई बात ही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा तमाम तरीकों से विपक्षी गठबंधन को कमजोर करने के लिए अभियान चला रही है। इस तरह की बातें भाजपा की इसी रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं।
अखिलेश यादव प्रदेश सपा मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने रविवार को मीडिया से कहा था कि इंडिया गठबंधन में बसपा समेत अन्य समान विचार वाले दलों को लाने के प्रयास चल रहे हैं। इस पर अखिलेश से सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में इस तरह की कोई बात होती तो उनकी जानकारी में जरूर होती। भाजपा गठबंधन को कमजोर करने के लिए चारों तरफ से आक्रमण कर रही है। किसी का नाम लिए बिना अखिलेश ने कहा कि कुछ लोगों से भाजपा इस तरह के बयान कहलवा रही है।
उधर, राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की इसी सप्ताह बसपा के एक प्रभावशाली नेता से मुलाकात होने की संभावना है। कुल मिलाकर कांग्रेस यूपी में बसपा से गठबंधन की अधिक इच्छुक बताई जा रही है। वहीं, सपा सूत्रों का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन का सपा को कोई फायदा नहीं हुआ था। बसपा अपने परंपरागत वोटों को सपा प्रत्याशियों के पक्ष में ट्रांसफर नहीं करवा पाई थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)