1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक जिला प्रशासन द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य

Youth India Times
By -
0
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओं में लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी। 16 सितंबर 2023 तक जनपद के विभिन्न न्यायालयो में कुल 186469 राजस्व वाद पंजीकृत थे, जिसमें 151208 वाद निस्तारित थे, जो कुल का 81 प्रतिशत था। 1 दिसंबर 2023 को कुल 209388 राजस्व वाद विभिन्न धाराओं में पंजीकृत थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व के निस्तारण हेतु चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पंजीकृत वादों के सापेक्ष 192501 वाद निस्तारित किए गए जो कुल का 91.94 प्रतिशत था। इस प्रकार दो माह के दौरान वादों के निस्तारण में 10.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनपद में अपराध के विरुद्ध भी इस वित्तीय वर्ष में बड़ी कार्यवाही की गई।
1 जनवरी से 31 दिसंबर के मध्य गुंडा एक्ट के तहत कुल 173 व्यक्तियों के विरुद्ध आदेश जारी किए गए। गैंगस्टर एक्ट में 35 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 111 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही हुई। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 55 संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी किए गए, जिनका कुल मूल्य 18.5 9 करोड़ रुपए था। पॉक्सो एक्ट के तहत कुल 24 प्रकरणों में 33 व्यक्तियों को सजा हुई। गोवध अधिनियम के तहत 17 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 17 वाहन सीज की करवाई इस वित्तीय वर्ष में की गई। इसी प्रकार आर्म्स एक्ट के तहत कुल 36 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की भी कार्रवाई हुई। स्टांप अधिनियम के तहत कुल 56 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिसके दौरान 2.98 करोड रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 690 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 69.56 लाख रुपए के अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई हुई।
जनपद में कार्यरात स्वयंसेवी महिला समूहो द्वारा विकासखंड दोहरीघाट के गोठा में गोबर से पेट बनाने के संयंत्र की स्थापना इसी वित्तीय वर्ष में हुई। इसके अलावा स्वयं सेवी महिला समूहों द्वारा गोबर से लकड़ी बनाने एवं एलईडी बल्ब का निर्माण कार्य भी इस वित्तीय वर्ष में प्रारंभ किया गया। मनरेगा के तहत इस वर्ष जनपद में कुल 63 खेल मैदान का निर्माण किया गया। 14 गौशालाओं के विस्तारीकरण का कार्य हुआ। इसके अलावा 9 नई अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।इसी वर्ष कुल 15 ग्रामीण हॉट भी मनरेगा के तहत बनाए गए तथा 40 खाद्य गोदामो का निर्माण कर भी प्रगति पर है। शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गो पर नजर रखने हेतु नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा कुल 37 सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित दो कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई। जिला प्रशासन द्वारा अगले वर्ष प्रमुखता से किए जाने वाले कार्य। जनपद में प्रवाहित भैंसही नदी का मनरेगा के तहत पुनरुद्धार कार्य। गत वर्ष की भांति माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करना। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था एवं नए पार्क का निर्माण कराना।
शहर में सर्किट हाउस एवं ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराना। बढुवा गोदाम से गाजीपुर तिराहा होते हुए बलिया मोड़ कोपागंज रोड के चौड़ीकरण हेतु शासन को प्रेषित प्रस्ताव की स्वीकृति हेतु विशेष प्रयास कर कार्य प्रारंभ करना एवं अतिक्रमण मुक्त हेतु कार्यवाही करना। अवैध टैक्सी/बस स्टैंड के खिलाफ कार्यवाही करना। अपराधियों द्वारा अवैध धन से अर्जित चल-चल संपत्तियों के खिलाफ कुर्क की कार्रवाई करना।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)