आजमगढ़ में स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Youth India Times
By -
0

कहा-340 आईएस बनाए गए, एक भी पिछड़ी व अनुसचित जाति के नहीं
भारत के संविधान के दुश्मन ही देश बाट रहे हैं-मौर्य
आजमगढ़। समाजिक संगठन मैत्रेय प्रगति मंच के तत्वावधान में शनिवार को दिन में करीब 2 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सठियांव से शोभा यात्रा जुलूस मुबारकपुर, गूंजरपार, होते हुए सोनपार पहुंचा। वहां बौद्ध प्रतिमा का अनावरण बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया। मुबारकपुर विधानसभा के सोनपार गांव में लगभग 2 बजे दिन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश खतरे में, लोकतंत्र खतरे में है, संविधान खतरे मे है। हम किसी भी हाल में इन पर आंच नहीं आने देंगे। सत्ता में बैठे लोग धर्म के नाम हिन्दू मुस्लिम के नाम पर देश को लूट रहे हैं। पिछड़ों दलितों शोषितों का आरक्षण समाप्त कर मनमानी कर रहे हैं। जात पात ऊंच नीच छुआ छूत के नाम पर इंसानियत कत्ल-ए-आम कर रहे हैं। हिन्दू राष्ट्र के नाम पर देश को बरगला रहे हैं धर्म का राग आलाप कर अधर्म कर रहे हैं। भारत के संविधान के दुश्मन ही देश बाट रहे। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई ,महंगी शिक्षा कर आदिवासी, पिछड़े, अनुसचित व अनुसचित जनजाति के आरक्षण पर तलवार चला रहे। अब जनता को सावधान होने जरुरत है। राम मन्दिर दिखाकर लोगों का हक छीन रहे है। देश के प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 340 आईएस बनाए हैं। इनमें एक भी पिछड़ी व अनुसचित जाति के नहीं हैं। जबकि ये अपने आपको पिछड़ी जाति के बताते हैं। भाजपा के लोगों जब वोट की आवश्यकता होती है। तब यह अनुसचित अनुसचित जनजाति आदिवासी पिछड़ों को हिन्दू में शामिल करने लग जाते हैं। सरकार में आते यह इन सभी जातियों को दूध की मक्खी के तरह निकाल कर बाहर फेक देते हैं। देश की जनता इनके हिन्दूत्तव को छलावा अब भली-भांति जान चुके हैं। इनके झांसे में आजमगढ़ के लोग नहीं आए आजमगढ़ के लोग बधाई के पात्र हैं। अब इसी तरह भाजपा की उल्टी गिनती पूरे देश में शुरू हो गई। हिमाचल कर्नाटक बुरी तरह हार गए अभी जिन प्रांतों में चुनाव होना है। वहां भी इनकी हार तय है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024मे इनकी बिदाई होने वाली है। प्रोफेसर लक्षम्ण यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई इनसे धर्म की नहीं बल्कि धम्म (विचार) की लड़ाई है। हमारे पूर्वजों की लड़ाई हमको एक जुट होकर लड़ना होगा। एक जुटता का संदेश देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए। इसके अलावा पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवचंद राम, बालचंद मौर्या, यशवंत चौहान, धर्मेन्द्र, श्रीराम मौर्य ने भी अपने विचार ब्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पनाथ मौर्य व संचालन करुणाकांत मौर्य ने किया। इस अवसर पर ग्राम श्याम अवध मौर्य, प्रहलाद मौर्य, जयहिंद मौर्य, जितेन्द्र मौर्य, रामप्रवेश मौर्य, अंगद मौर्य, राकेश मौर्य, संजय मौर्य, मुकेश मौर्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश यादव, पूर्व प्रधान राजकुमार राम आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)