सपा नेत्री ने खोला स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ मोर्चा

Youth India Times
By -
0

सोशल मीडिया के माध्यम से किये एक के बाद एक कई हमले
लखनऊ। रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के बाद से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगातार निशाने पर हैं। कुछ दिन पहले ही सपा नेता डॉ. ऋचा सिंह और डॉक्टर रोली तिवारी ने स्वामी प्रसाद पर ट्विटी के जरिए एक के बाद एक हमले किए थे। सोमवार को सपा नेता रोली तिवारी ने एक बार फिर रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य को ट्वीट पर घेर लिया। रोली तिवारी ने ट्वीट कर लिखा ब्राह्मण खतरे में है? हालांकि तीन साल पहले भी रोली तिवारी ब्राह्मणों को लेकर ट्वीट कर चुकी हैं।
पहले ट्वीट में सपा नेता रोली तिवारी ने लिखा, जातीय जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है। जनगणना होगी तो वंचितों शोषितों के लिए योजनाएं बनेंगी। सामाजिक समता समानता की बात होगी। रोली तिवारी ने सपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य इस मुहिम का सत्यानाश करने पर लगे हैं। उन्होंने आगे कहा, स्वामी प्रसाद आज फिर रामचरितमानस पर आ गए और जब तक ये मेरे धर्मग्रंथ पर बोलेंगे मैं इन्हें नहीं छोडूंगी। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा, ये सनातन धर्म के लिए संक्रमण काल है, पर जिस धर्म का अस्तित्व 6000 वर्षों से कोई नहीं मिटा पाया उसे चंद वोटों के लिए दलाल क्या मिटा पाएंगे?
डॉक्टर रोली तिवारी लगातार स्वामी प्रसाद पर हमले कर रही हैं। उन्होंने इससे पहले भी ट्वीट के जरिए कई हमले किए हैं। कुछ दिन पहले किए गए एक ट्वीट में रोली तिवारी योगी आदित्यनाथ से सपा नेता पर सख्त कार्रवाई करने की अपील भी कर चुकी हैं। यही नहीं, उन्होंने स्वामी प्रसाद को शास्त्रार्थ करने की भी चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर वह शास्त्रार्थ में हार गईं तो राजनीति छोड़ देंगी। रोली तिवारी ने लिखा था कि हर तरफ सनातन धर्म के खिलाफ साजिश कर, हिंदू जातियों को बांटकर क्या देश में गृहयुद्ध जैसी भूमिका रची जा रही है? दूसरे ट्वीट में उन्होंने सीएम योगी से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि यूपी में धार्मिक उन्माद और जातीय संघर्ष फैलाने की चेष्टा करने वाले स्वामी प्रसाद पर छै। रासुका लगाई जाए। लिखा कि ऐसे धर्म द्रोहियों से राष्ट्र को खतरा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)