आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी को पता नहीं आजमगढ़ का इतिहास

Youth India Times
By -
0


कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा आजमगढ़ का अपमान करने का हक किसी को नहीं

आजमगढ़। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ के बारे में दिये गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा आजमगढ़ और आजमगढ़ के लोगों का अपमान करने का किसी को हक नहीं। मुख्यमंत्री जी यह कह कर आजमगढ़ का अपमान न करें कि आजमगढ़ के नाम पर लोगों को बाहर होटल और धर्मशाला में कमरे नहीं मिलते थे। आजमगढ़ को पहचान का संकट था। मुख्यमंत्री को आजमगढ़ का इतिहास पता नहीं है आजमगढ़ क्रांतिकारियों का गढ़ रहा है 1857 की क्रांति में आजमगढ़ 81 दिन आजाद रहा यह स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास मे स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। आजमगढ़ घ्षि दुर्वासा घ्षि दत्तात्रेय तथा चंद्रमा घ्षि जी की तपोस्थली है। अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध, पंडित राहुल सांस्कृत्यायन, आचार्य चंद्रबली, अल्लामा शिबली नोमानी कैफी आजमी जैसे अनेक महान कवियों साहित्यकारों शायरों से आजमगढ़ की एक बड़ी पहचान है। निजामाबाद की ब्लैक पाटरी मुबारकपुर की बनारसी साड़ियों से भी विश्वस्तर पर आजमगढ़ की पहचान हैं।आजमगढ़ वासियों को अपमानित करने का हक नहीं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा विकास की खोखली बाते करने वाली बीजेपी सरकार ने अबतक आजमगढ़ में विकास की एक ईंट तक नही रखी। सिर्फ चुनावी लालीपाप बांटने में लगी है। मुख्यमंत्री जी को शायद यह पता नहीं कांग्रेस सरकार ने सन् 1955 में आजमगढ़ में महुला गढ़वल जैसे बड़े बांध का निर्माण कराया वैसा निर्माण तो दूर उसकी मरम्मत कराने मे भी गैरकांग्रेसी सरकारें सक्षम नहीं हैं। आजमगढ़ में चीनी मिल से लेकर बड़ी रेल लाइन तमाम नहरों पुलों पुलियों सड़कों का निर्माण कांग्रेसी सरकारों ने किया। 32 वर्षों में गैरकांग्रेसी सरकारो ने विकास के सारे रास्ते अवरूद्ध कर दिये। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पुनः आजमगढ़ मे विकास की गंगा बहेगी। मुख्यमंत्री जी कोरोनाकाल मे सरकार की विफलताओं मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराध की बेतहाशा वृद्धि जैसे गंभीर विषयो से ध्यान हटाने के लिये ऐसे अनावश्यक बयान देकर आजमगढ़ को अपमानित कर रहे हैं । पूर्व में भी इन लोगों द्वारा आजमगढ़ को आतंकगढ़ के नाम से संबोधित कर अपमानित किया जाता रहा है। आजमगढ़वासियों का अपमान कर बीजेपी वोट नहीं ले सकती।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)