आजमगढ़: दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा

Youth India Times
By -
0

थाने में जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिये सरकार पर बोला हमला
विधायक नफीस अहमद ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
आजमगढ़। दुष्कर्म पीड़ित महिला द्वारा थाने में जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर ट्वीट के जरिये सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने उन्होंने घटना को भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा बताते हुए संबंधित अधिकारियों व दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ महिला की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी थानाध्यक्ष चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही दावा किया है कि महिला थाने के गेट पर ही बेहोश हो गयी थी।
मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले महिला के परिजनों का आरोप है कि 5 अक्टूबर को कुछ लोग घर में महिला को खींचकर प्राथमिक विद्यालय के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किये। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारापीटा और जान से मारने की धकमी दी। इस मामले में पीड़िता द्वारा मेहनाजपुर थाने में तहरीर दी गयी थी लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद पीड़ित महिला परिवार के लोगों के साथ शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। परिजनों के मुताबिक इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी करने के बजाया उन्हें बचाने में लगी थी। इसी बीच शनिवार को महिला मेहनाजपुर थाने पहुंच गयी।
वहां महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो उसे अनसूना कर दिया गया। इससे नाराज होकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के जहर निगलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस आनन फानन महिला को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गयी। अस्पताल में परीक्षण के बाद पुलिस ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत होते ही पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने तत्काल प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया तथा मुकदमें में धारा 306 तरमीम करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी। इन सब के बीच आजमगढ़ सांसद व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया और इसे भाजपा सरकार के मुंह पर करारा तमाचा करा दिया। उन्होंने मांग किया कि इस मामले में दोषी अधिकारियों के साथ ही दोषियों के खिलाफ काठोर कार्रवाई की जाय। अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सपाई सरकार पर हमलावर दिखे। गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)