आजमगढ़: पूर्व जिला सहकारी बैक के चेयरमैन व भाजपा नेता विजय प्रकाश सिंह का निधन

Youth India Times
By -
0

विजय प्रकाश सिंह का निधन जिले की राजनीति की अपूर्ण क्षति है-रमाकांत मिश्र
-शुभम मद्धेशिया
आजमगढ़। अतरौलिया भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ वरिष्ठ नेता पूर्व कोआपरेटिव चेयरमैन विजय प्रकाश सिंह का उनके निवास स्थान देवखरी में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विजय प्रकाश सिंह को जिले के जुझारू नेताओं में जाना जाता था उनकी वाक्यपटुता यह थी कि किसी की कोई शिकायत होती थी तो सीधे उनके मुंह पर कहां करते थे। विजय प्रकाश सिंह 80 के दशक में लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत किये और युवा तुर्क चंद्रशेखर सिंह की विचारों से प्रभावित होकर उनके अनुयाई बन गए। विजय प्रकाश सिंह, चंद्र शेखर सिंह के साथ कई महत्वपूर्ण पदयात्रा में भी किये थे, विद्यार्थी जीवन में विजय प्रकाश सिंह का आजमगढ़ की राजनीति भी एक छत्र साम्राज्य हुआ करता था। विजय प्रकाश सिंह वर्ष 1995 से 2002 तक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रहे। 2002 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से अतरौलिया विधानसभा का चुनाव लड़ा दूसरे स्थान पर रहे तथा 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी अतरौलिया से चुनाव लड़ चुके हैं। 
इनके निधन पर आजमगढ़ राजनीति क्षति बताते हुए इनकी राजनीतिक जीवन के साथी रमाकांत मिश्र एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें विजय प्रकाश सिंह की श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति तथा परिजनों को साहस हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद कुमार, साधु शुक्ला, चुन्नू प्रधान, रमेश सिंह, रामू, संजीत तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)