आजमगढ़: डॉक्टरी का जॉब छोड़कर अंजली ने जीता प्रधानी का चुनाव

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत नरहन खास गांव में महिला डॉक्टर प्रधान बनीं। वह प्रयागराज में जॉब को छोड़कर गांव में प्रधान पद का चुनाव लड़ीं और गांव के लोगों ने डॉक्टर को प्रधान दिया। अब वे गांव के लोगों की सेवा करेंगी और महिलाओं को जागरूक करेंगी। गांव की महिलाओं ने डॉक्टर प्रधान का स्वागत किया।
नहनखास गांव निवासी 27 वर्षीया अंजली कुमारी बीडीएस की पढ़ाई करने के उपरांत प्रयागराज में जॉब कर रही थीं। पंचायत चुनाव में जॉब को छोड़कर चुनाव लड़ने घर आ गईं। गांव के विकास का सपना लेकर चुनाव में उतरीं। लोगों ने डॉ. अंजली को प्रधान चुन लिया। डॉ. अंजली ने कहा कि अब गांव में ही डॉक्टरी से लोगो की सेवा करेंगी। वह गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास कर सरकारी योजनाओं से गांव को विकास का सपना देख रही हैं। गांव की लड़कियों, किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करके उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास में लग गई हैं। उन्होंने बताया कि गांव में महिलाओं को काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है। रोजगार के अवसर कम हैं और सिर्फ स्कूलों तक ही सीमित है। लड़कियों को स्कूल कम भेजा जाता है । 21वीं सदी में गांव में सोच महिलाओं के प्रति नहीं बदली है। जागरूक करते हुए हम विकास से तो जोड़ेंगे। साथ ही साथ शिक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे। जिससे लड़कियां आगे चलकर रोजगार के अवसर को प्राप्त करते हुए देश की मुख्यधारा से जुड़ सकें। डॉ. अंजली ने कहा कि गांव में जल निकासी, सड़कें, शौचालय आदि नहीं है। गांव में विकास किया जाएगा एवं गांव में जल प्रबंधन करके जल स्तर को बनाए रखने का प्रयास करूंगी । सरकार की योजनाओं का सही से क्रियान्वयन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)