पंचायत चुनाव : भाजपा ने काटा पूर्व मुख्यमंत्री की पोती का टिकट

Youth India Times
By -
0

अलीगढ़। पंचायत चुनाव में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पौत्री नहीं बल्कि सास ताल ठोकने मैदान में उतरेंगी। उधर जिस वार्ड से पौत्री पूर्णिमा सिंह टिकट की लाइन में थीं, वहां पर पार्टी ने भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू को मैदान में उतारा है। शनिवार को शाम को पार्टी ने दोनों प्रत्याशी घोषित करते हुए चले आ रहे सस्पैंस को समाप्त कर दिया। भाजपा ने 45 जिला पंचायत सदस्यों की सूची शुक्रवार देर रात जारी की थी। जिसमें सबसे प्रमुख वार्ड-8 से प्रत्याशी नहीं उतारा था। इस वार्ड से पूर्व सीएम की पौत्री व एटा सासद राजवीर सिंह की बेटी पूर्णिमा सिंह दावेदारों की लाइन में थीं। तो इसी वार्ड से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश भारद्वाज की पुघ्त्रवधू खुशबू भारद्वाज ने भी दावेदारी कर दी थी। पार्टी के द्वारा इस वार्ड में प्रत्याशी घोषित करने के लिए काफी सुलह के प्रयास किए थे लेकिन बात नहीं बन पाई।
परिवारवाद की बात ऊपर तक पहुंची। जिसके बाद संघ से लेकर पार्टी के आला नेता हरकत में आ गए। जिसके बाद शनिवार शाम को पार्टी ने नया ट्रंप कार्ड खेल दिया। पार्टी ने वार्ड आठ से तो खुशबू को जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी घोषित किया तो दूसरी तरफ वार्ड-47 से पूर्व सीएम की पौत्री की सास व ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह की पत्नी विजय सिंह को प्रत्याशी बना डाला।
अब भाजपा द्वारा 47 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद बड़ा सवाल यह उठता है कि जिपं अध्यक्ष का चेहरा कौन होगा। हालांकि इसका फैसला तो जिपं सदस्य की जीत के बाद ही तय होगा लेकिन यह तो तय है कि मुकाबला रोमांचक होने जा रहा है। भाजपा नेता जिन दो जिपं सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा एनवक्त पर की है। वह दोनों पढ़ाई से लेकर बिजनेस के क्षेत्र में माहिर हैं। वार्ड-8 से प्रत्याशी खुशबू भारद्वाज एएमयू व दिल्ली से एमकॉम और बीएड की पढ़ाई कर चुकी हैं। वहीं वार्ड-47 से प्रत्याशी विजय सिंह ग्रेजुएट होने के साथ ही वैष्णों ट्रेडिंग, वैष्णों चिलिंग सहित अन्य फर्मों की मैनेजिंग पार्टनर हैं। भाजपा नेता राजेश भारद्वाज ने बताया पार्टी ने पुत्रवधू को प्रत्याशी घोषित कर यह दर्शा दिया है कि यहां कार्यकर्ता को ही तरजीह दी जाती है। निश्चित ही जीत का परचम फहराएंगे। ब्रजक्षेत्र से भाजपा क्षेत्रीय मंत्री श्यौराज ने बताया पार्टी ने जो मौका दिया है। पूरी मेहनत के साथ इस चुनाव में जीत दर्ज कराई जाएगी। जनता ने पूर्व की सरकारों में जिला पंचायत का हाल देख लिया है। अब बदलाव देखने का समय आ गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)