आजमगढ़: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Youth India Times
By -
0


नौ माह पूर्व सात फेरे लेकर सातों जन्म तक साथ रहने की खाई थी कसम

आजमगढ़। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ने नौ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। जिस दंपती ने सात फेरे लेकर सात जन्म साथ रहने की कसम खाई थी, एक साथ दोनों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों को फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। 
पुलिस के अनुसार, घटना आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव की है। गांव के धमेंद्र राजभर पुत्र कमला राजभर ने पिछले साल जुलाई में गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की रहने वाली संजू पुत्री चन्द्रिका राजभर से लव मैरिज (प्रेम विवाह) शादी की थी। धमेंद्र मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। मंगलवार सुबह जब धमेंद्र की मां इनौता पुत्र को जगाने गई तो पुत्र और बहू को फंदे से लटकते देखा। ये देख उनके होश उड़ गए। दोनों का शव सीमेंट शेड के कमरे में लोहे के एंगल से लटक रहा था। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजू के पिता, मांग और बहन भी पहुंच गए थे। धर्मेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। शादी के बाद वो मुंबई चला गया था।
पत्नी घर पर ही रह रही थी। अभी फरवरी में धमेंद्र दोबारा घर आया था। बुधवार को उसका वापस मुंबई जाने का टिकट था। परिजनों का कहना है कि पत्नी भी धमेंद्र के साथ जाना चाहती थी। इसी को वो आत्महत्या का कारण बता रहे हैं। हालांकि ये कहानी दोनों की आत्महत्या को स्पष्ट नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार, जिस रस्सी के सहारे आत्महत्या की गई है, वो एकदम नई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मेहनाजपुर थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। (साभार)

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)