आजमगढ़ : भरी पंचायत में विवाहिता को पति व देवर ने पीटा

Youth India Times
By -
0
दहेज में 20 लाख रुपए की मांग करने पर बुलाई गई थी पंचायत
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाईपास रोड पर ब्याही विवाहिता को भरी पंचायत में पति व देवर ने जमकर मारपीट दिया। उससे ससुराल वाले दहेज में 20 लाख की मांग न पूरी होने पर घर से निकाल दिया था। इसे लेकर ही विवाहिता के पिता ने पंचायत बुलाई थी। विवाहिता ने पति व देवर समेत चार के खिलाफ अहरौला थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
अहरौला के बाकरकोल गांव निवासी भानु प्रताप सिंह ने अपनी पुत्री श्रेया सिंह का विवाह दो दिसंबर 2022 को बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला निवासी सिद्धार्थ सिंह के साथ किया था। ससुराल वाले देवगांव कोतवाल के लालगंज कस्बा के बाईपास मार्ग पर परिवार के साथ रहते थे। शादी में 20 लाख रुपये बतौर दहेज दिया गया था। इसके बाद भी ससुराल वाले विवाहिता से 20 लाख और मायके से लाने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर अक्सर ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। 20 मई 2023 को श्रेया मायके से ससुराल गई तो एसी लगवाने के लिए 50 हजार रुपये भी लेकर गई थी। एक बार फिर ससुराल वालों ने उससे 20 लाख की मांग की। इसके बाद उसे पुन: प्रताड़ित किया जाने लगा। 25 जून को ससुराल वाले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिए। 14 जनवरी 2024 को पुन: पंचायत बुलाई गई। विवाहिता के पति सिद्धार्थ के साथ देवर सौरभ व ससुर अशोक सिंह आए। पंचायत के दौरान ही पति व ससुर ने विवाहिता पर हमला बोल दिया। जब तक पंच व परिजन मौके पर पहुंचे तब तक विवाहिता श्रेया गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। विवाहिता ने इस बाबत अहरौला थाने में पति सिद्धार्थ, देवर सौरभ, ससुर अशोक सिंह व सास रत्ना के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की कवायद में पुलिस जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार दुबे, थाना प्रभारी, अहरौला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)