आजमगढ़ : अंततः मौत के आगे हार गए पूर्व चेयरमैन के पौत्र

Youth India Times
By -
0

मार्च में बंगलुरु में हुआ था सड़क हादसा
दिल्ली से आजमगढ़ लाया जा रहा उनका शव
रिपोर्ट : वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। छ: माह से जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे जिले के होनहार युवा उत्कर्ष राय ने मंगलवार को अंततः मौत के आगे हार मान ली। उनका शव दिल्ली से आजमगढ़ लाया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दो बार आसीन रहे जिले के प्रतिष्ठित अधिवक्ता स्व० रामश्रृंगार राय के पौत्र 25 वर्षीय उत्कर्ष राय पुत्र दिलीप नारायण राय बंगलुरु शहर में जाब करते थे। पिछले मार्च महीने में वहां हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी से उनका उपचार चल रहा था। अचानक हालत गंभीर होने पर उन्हें बंगलुरु से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को दिन में उन्होंने अंतिम सांस ली। शव को आजमगढ़ शहर के एलवल स्थित आवास पर लाया जा रहा है। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की जानकारी पाकर मृतक परिवार में शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ जमा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)