आजमगढ़ : न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद, दबंग कर रहे कब्जा

Youth India Times
By -
0

पीड़ित पक्ष कह रहा स्थानीय प्रशासन की शह पर दबंग कर रहे कार्रवाई
रिपोर्ट - आरपी सिंह
आजमगढ़। न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद के मामले में जून माह का इंतजार कर रहे दबंग एक गरीब को लगभग पांच दशक पूर्व आवंटित की गई भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इस संबंध में तहसील प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से दुखी पीड़ित पक्ष ने स्थानीय प्रशासन पर भूमि कब्जा कर रहे लोगों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है। मामला फूलपुर तहसील क्षेत्र का बताया गया है।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुदनीपुर में कैफी आज़मी मार्ग के किनारे गाटा सख्या 492 स्थित है। जिसमें वर्ष 1975 में सुमिरन पुत्र भीखा को 209 कड़ी भूमि का आवंटन किया गया था। इसी भूमि को अपना बताकर अनिल पुत्र भैरो ने दीवानी न्यायालय में वाद दाखिल किया है। न्यायालय में अनिल बनाम रामरूप का वाद विचाराधीन है। मुकदमा नम्बर 832 जिसमें तीसरा पक्ष सुमिरन बन कर लड़ रहे थे। 484 नम्बर के आवंटी शंकर पुत्र जियालाल से भूमि क्रय रामवृक्ष के नाम करा कर विवादित भूमि पर भूमाफिया रिजवान, रामवृक्ष आदि स्थानीय प्रशासन को मिलाकर कब्जा कर रहे हैं। जिसकी गुहार सोचन बनवासी पुत्र सुमिरन ने उपजिलाधिकारी फुलपुर के यहां प्रार्थना पत्र देकर लगाई कि न्यायालय बन्द होने का इंतजार कर रहे विपक्षी विवादित भूमि पर दबंगई दिखाते हुए विवादित भूमि पर कब्जा कर रहे हैं, उन्हें ऐसा करने से रोका जाए अन्यथा हमारे बच्चे भूखों मर जायेंगे। पीड़ित पक्ष आवंटित भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। न्यायालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ऐसे प्रकरणों के संज्ञान में आने से ऐसा प्रतीत होता है कि गरीबों को आज भी न्याय नहीं मिलता और सामर्थ्यवान सदैव भारी रहता है। समाचार लिखे जाने तक उपजिलाधिकारी फुलपुर नरेंद्र कुमार गंगवार के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सोचना बनवासी न्याय का इंतजार कर रहा है। देखना यह है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिल पाता है या फिर दबंग लोग उक्त भूमि पर कब्जा करने में सफल हो जाते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)