सिपाही के लिए तीन बच्चों की मां ने छोड़ा बसा बसाया घर

Youth India Times
By -
0

सिपाही ने ही बर्बाद कर दी उसकी जिंदगी
फिरोजाबाद। सिपाही के प्यार में पड़कर एक महिला ने अपना बसा बसाया घर ही उजाड़ दिया। महिला को जिस सिपाही पर भरोसा था, उसी ने कमरे पर बुलाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी । सिपाही और महिला आपस में बचपन के दोस्त थे। महिला की शादी दिल्ली में होने जाने के बाद से दोनों अलग हो गए थे। महिला का कहना है कि शिकोहाबाद में तैनात रहे पुलिसकर्मी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। महिला ने बताया दोनों बचपन के दोस्त है।
दोनों ने साथ में पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में दोनों की शादी अलग-अलग होने के चलते अलग हो गए। 2017 में सिपाही दोस्त से फेसबुक पर फिर मुलाकात हुई तो बातचीत शुरू हो गई। सिपाही ने महिला को अपने भरोसे में ले लिया। इसी बीच महिला भी सिपाही के प्यार में पड़ चुकी थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि सिपाही उसकी जिंदगी के साथ खेल रहा है। एक दिन सिपाही ने महिला को शिकोहाबाद में कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता मूल रूप से कासगंज के गंजडुंडवारा की रहने वाली है तथा अब अपनी ससुराल दिल्ली में रहती है। महिला का आरोप है कि उसकी दोस्ती निकट ही रहने वाले युवक मो. नासिर से थी। इस दौरान उन्होंने कुछ साल साथ-साथ पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने एक स्कूल में पढ़ाया। दोनों की शादी को लेकर बातचीत भी चली लेकिन किन्ही कारणों के चलते पीड़िता का रिश्ता कहीं और तय हो गया। 2008 में पीड़िता की शादी दिल्ली के एक स्क्रेप कारोबारी से हो गई। महिला के तीन बच्चे भी हैं। इधर मो. नासिर की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई। महिला का आरोप है कि 2017 में फेसबुक के माध्यम से नासिर से एक बार फिर दोस्ती हो गई। बातचीत के दौरान सिपाही ने महिला को भरोसे में ले लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)