आरोप : मुठभेड़ नहीं घर से उठाकर मारी गोली, थानाध्यक्ष सहित तीन निलम्बित

Youth India Times
By -
0


एसपी ने कहा मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमॉर्टम
पशु तस्कर की तथाकथित मुठभेड़ और पत्नी की मौत के बाद मामला हुआ गरम, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा
गाजीपुर। गाजीपुर के मधुबन गांव निवासी पशु तस्कर विवेक उर्फ विक्की यादव से मंगलवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हुई। उसके पैर में गोली लगी है। हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कुछ देर बाद ही खबर आती है कि विक्की यादव की पत्नी नंदनी की मौत हो गई। विक्की माता-पिता ने पुलिस पर बेटे को घर से उठाकर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं, मां का आरोप है कि पुलिसकर्मी के धक्के से ही बहू गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने शव को एसपी ऑफिस के बाहर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार के लोग आरोपी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ गए। वहीं, शाम करीब 4 बजे डीआईजी वाराणसी मंडल अखिलेश कुमार चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। एसपी और सपा विधायक की मौजूदगी में परिजनों से बातचीत की गई। उसके बाद एसपी ने 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। करीब 8 घंटे चले हंगामे के बाद परिजन शांत हुए।


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि पशु तस्कर विवेक उर्फ विक्की यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें नंदिनी कुछ लोगों को घर से घुसने से रोक रही है। वह कह रही है कि साहब... ये (पति) क्या किए हैं। हमारे बच्चे हैं। कमाए-खाएंगे नहीं। वहीं, इस पूरे मामले में गाजीपुर पुलिस ने ट्वीट करके कहा कि विवेक यादव उर्फ विक्की पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। इसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसकी पत्नी की कहीं सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। इसके विषय में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। ये घटना जौनपुर के थाना चंदवख के उचहुवां गांव में हुई।
विक्की के पिता रमेश ने आरोप लगाया कि विक्की अपनी पत्नी नंदिनी को लेकर जौनपुर के उचहुवां गांव स्थित ननिहाल में एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां विक्की को गिरफ्तार करने के लिए रात करीब दो बजे पुलिस पहुंच गई। दरवाजा खटखटाया। मेरी बहू नंदिनी ने दरवाजा खोला तो कॉन्स्टेबल आकाश सिंह समेत बाकी पुलिसकर्मी अंदर घुस आए और बेटे को ले जाने लगे। रमेश ने बताया कि लगाया कि नंदनी ने विक्की को ले जाने का विरोध किया तो पुलिस ने हाथापाई की। आरोप है कि पुलिस कॉन्स्टेबल ने नंदनी को धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस बेटे को उठा ले गई। पैर में गोली मारकर फर्जी एनकाउंटर किया। विक्की के खिलाफ सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। नंदनी की सास ने कहा- बहू को मार डाला इस मामले में नंदनी की सास ने कहा कि बहू ने पूछा था कि इनका (पति) अपराध क्या है? क्यों लेकर जा रहे हो? पुलिसकर्मियों ने बताया कि ये थाने का अपराधी है। इसके बहू ने कहा कि हमारा केस चल रहा है, ऐसे गिरफ्तार क्यों करोगे। इसके बाद पुलिस बेटे को ले जाने लगी तो नंदिनी ने उन्हें रोकना चाहा। इतने में कॉन्स्टेबल आकाश ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।
नंदिनी के सिर में चोट लग गई और ब्लड निकलने लगा । इसके बाद भी पुलिसकर्मी नहीं माने और बेटे को उठाकर ले गए। ससुर ने बताया कि बहू ने घर में पुलिस के जबरन आने का वीडियो बनाया था। पुलिस ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई नंदिनी की मौत एनकाउंटर में गोली लगने के बाद विक्की को खानपुर पुलिस सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। यहां से पुलिस विक्की को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई। विक्की के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल जाने के थोड़ी देर बाद ही सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विक्की के पिता रमेश यादव व माता तारा देवी घायल अवस्था में उसकी पत्नी नंदिनी को लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने विक्की की पत्नी नंदिनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद विक्की के आक्रोशित परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता बोला- बेटा दुधारू पशुओं का व्यापार करता है बेटा पिता रमेश यादव व माता तारा देवी ने बताया विक्की “ / दुधारू पशुओं का व्यापार करता था। पुलिस ने गलत तरीके से पशु तस्करी का आरोप लगाया। इसके साथ ही खुद शराब रखकर विक्की को शराब तस्कर बना दिया। बीते कई दिनों से पुलिस विक्की को गिरफ्तार करने के लिए लगातार घर पर दबिश दे रही थी। इस दौरान हम लोगों को बहुत प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे बचने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरा था। जिसे 3 दिन पूर्व खानपुर थाने की पुलिस तोड़कर, डीवीआर, कैमरा सब उठा ले गई।“ एसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन मामले में परिजन आरोपी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शव रखकर एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है। वहीं, उचहुवां गांव के प्रदीप और गीता देवी ने बताया कि रात को जब पुलिस विक्की को लेकर जा रही थी, तो उनके साथ नंदिनी भी जाना चाह रही थी। जिस कारण वह पुलिस की गाड़ी में विक्की के साथ बैठना चाह रही थी। लेकिन पुलिसवालों ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा। उसके सिर में चोट लग गई। वह मौके पर ही बेहोश हो गई थी। इसके बाद पुलिस मौके से विक्की को लेकर निकल गई। इसके बाद नंदिनी के घर वाले उसे उठाकर अस्पताल ले गए।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया, “इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इसे देखते हुए कांस्टेबल आकाश सिंह, कांस्टेबल शमशेर और थानाध्यक्ष संजय मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। परिवार की सहमति के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मृतक नंदिनी का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)