आजमगढ़ : क्रांतिकारी वामपंथ में सामंती पृष्ठभूमि के लोग सामाजिक न्याय के प्रति ईमानदार नहीं रह गए हैं-दुखहरन राम

Youth India Times
By -
0

पूर्व मंत्री चंद्रजीत यादव की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अर्पित की गयी श्रद्धाजंलि
आजमगढ़। स्मृति शेष, भारत सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रजीत यादव की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित नेहरू हाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनसे जुड़े अनेक राजनीतिक, सामाजिक संघर्षों तथा वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता पर लंबी बहस में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विषय की स्थापना करते हुए युवा अधिवक्ता अरविंद कुमार ने भारतीय सामाजिक संरचना और परिस्थितियों का चित्रण करते हुए कहा कि अगर भारत मे वास्तव में समाजवाद की स्थापना करना है तो सामाजिक न्याय के मान्य सिद्धांतों को केंद्र में रखकर संघर्ष करना होगा तथा वाम जनवादी शक्तियों का मजबूत साथ होना चाहिए।
दुखहरन राम ने स्थापना कि की आज बौद्धिक तानाशाही समाज को दिग्भ्रमित कर रही है। क्रांतिकारी वामपंथ में सामंती पृष्ठभूमि के लोग सामाजिक न्याय के प्रति ईमानदार नहीं रह गए हैं। हवलदार यादव ने मध्यवर्गीय राजनीतिक संगठनों को सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष से कटाने का आरोप लगाते हुए सवालों के घेरे में लिया। डॉक्टर द्विजराम यादव ने दलित साहित्यकार डॉ तुलसीराम और अपने साथ हुए भेदभाव को रेखांकित करते हुए सामाजिक न्याय के संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ नगेंद्र नाथ यादव ने चंद्रजीत यादव के साथ बीते क्षणों को याद करते हुए चंद्रजीत यादव के विश्वस्तरीय सामाजिक न्याय के संघर्षों का विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक रामजनम यादव और दिनेश यादव ने वक्ताओं और कार्यक्रम में शामिल समस्त लोगों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता जुल्फिकार बेग ने सामाजिक न्याय आंदोलन की आवश्यकता पर बल देते हुए जनता के बीच जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता चंद्रपाल सिंह यादव ने वैचारिक आधार प्रदान करते हुए चंद्रजीत यादव के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राम अवध यादव, प्रदीप यादव, राजनेत यादव, रामबदन, रामाज्ञा यादव, जीत बहादुर यादव, तेज बहादुर एडवोकेट, रामनयन यादव, भजुराम यादव, मन्तराज यादव, नगीना यादव, दयाराम यादव एडवोकेट, बेलाल अहमद एडवोकेट, मुखराम यादव, विमला यादव एडवोकेट, अंजलि यादव तथा फूलमती ने संबोधित किया। संदीप तथा ओमप्रकाश भारती ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व सामाजिक न्याय आंदोलन के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने निभाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)