आजमगढ़: सिपाही पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Youth India Times
By -
0

दहेज के लिए पांच माह के गर्भ को गिराने का बना रहा था दबाव
आजमगढ़। वाराणसी में तैनात सिपाही के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। उस पर पत्नी का उत्पीड़न का आरोप है। विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर जहां पांच माह के गर्भ को गिराने का दबाव बना रहा है। वहीं कार व नकदी की भी मांग कर रहा है। उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने सिपाही के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के तियरी मनीराम गांव निवासिनी रिया भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के विसहम गांव निवासी यशवंत पुत्र योगेंद्र को लेकर उसका चचेरा भाई शंभू शादी के लिए आया था। यशवंत ने मुझे पसंद कर लिया। इसके बाद उसका मेरे घर आना जाना भी शुरू हो गया। शादी के पूर्व ही अच्छे संबंध होने के चलते उसने शारीरिक संबंध भी बना लिया। जिससे वह गर्भवती हो गई। दबाव बनाने पर यशवंत ने 10 मार्च 2022 को बहुरहवा बाबा धाम पर शादी कर दिया और इसके बाद कोर्ट मैरेज भी हो गया। कोर्ट मैरेज के बाद वह उसे लेकर वाराणसी चला गया। जहां दबाव बना कर गर्भपात करा दिया। इसके बाद से ही दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इस बीच वह पुन: यशवंत के संसर्ग से गर्भवती हो गई। एक माह वाराणसी में रहने के बाद वह अपने मायके चली आयी। लगातार दहेज का दबाव बनाने पर पिता ने उसे 50 हजार नकद भी दिया। लेकिन वह कार की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं उस पर दूसरे गर्भ को भी गिराने का दबाव बनाया जाने लगा। जो वर्तमान में पांच माह का है। पीड़िता ने तहरीर में पति यशवंत के अलावा ससुर योगेंद्र, सास सविता, ननद सुमन, किरन, ज्योति, सन्नो, जेठ बलवंत, बृजेश व जेठानी प्रीती को नामजद किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)