बनारस में अखिलेश के रोड-शो पर जिला प्रशासन ने चलाई कैंची, आक्रोश में सपाई

Youth India Times
By -
0

वाराणसी। यूपी में अब केवल सातवें और अंतिम चरण का मतदान बचा है। अंतिम चरण में सात मार्च को बनारस और इसके आसपास की सीटों पर वोटिंग होनी है। सभी दलों ने बनारस में प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा की तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी और सपा की तरफ से अध्यक्ष अखिलेश यादव का बनारस में चार मार्च को रोड-शो प्रस्तावित है।
जिला प्रशासन ने अखिलेश यादव के रोडशो के लिए रात आठ से 10 बजे तक की अनुमति दी है। जबकि सपा की ओर से शाम चार से रात आठ बजे के बीच इजाजत मांगी गयी थी। पार्टी ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। अब चार की जगह केवल दो घंटे की अनुमति ने सपा नेताओं को आक्रोशित कर दिया है। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि चार मार्च को भारतमाता मंदिर से सिगरा से रोड-शो रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर तक के लिए अनुमति अनुमति गई मांगी थी। शाम पांच से रात आठ बजे तक के लिए रोड शो का समय निर्धारित था। इसके लिए शाम चार से आठ बजे तक की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने रात आठ से दस बजे की अनुमति दी है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एमएलसी संजय लाठर ने जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि पहले रूट बदलवाया गया औ अब समय में भी कटौती की गई है। इसकी निर्वाचन आयोग में शिकायत की जाएगी। चार मार्च को ही पीएम मोदी का भी रोड-शो बनारस में होने जा रहा है। पीएम मोदी का रोड-शो मलदहिया से काशी विश्वनाथ मंदिर तक होगा। मलदहिया पर सरदार पटेल की मूर्ति से रोड-शो शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा। भाजपा ने इसके लिए दोपहर बाद दो बजे से रात आठ बजे के बीच प्रशासन से अनुमति ली है। अगले दिन पांच मार्च को प्रचार का अंतिम दिन होगा। इस दिन भी पीएम मोदी काशी में ही रहेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)