मुख्तार अंसारी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Youth India Times
By -
0


सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के सेंबल पर बेटे अब्बास अंसारी ने दाखिल किया नामांकन


मऊ। सदर विधानसभा सीट से पांच बार लगातार चुनाव जीतकर विधायक बने मुख्तार अंसारी इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लडेगें। उन्होंने सदर विधानसभा सीट अपने लडके अब्बास अंसारी के लिए छोड दिया। सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर मुख्तार अंसारी के लडके अब्बास अंसारी चुनाव लडेगें। अब्बास अंसारी ने सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी की राजनीतिक विरासत को उनके लड़के अब्बास अंसारी संभालेंगे। अब्बास अंसारी ही सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मुख्तार अंसारी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। मुख्तार अंसारी के अचानक इस फैसले से लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है। राजनीतिक जानकारो का मानना है कि मुख्तार अंसारी भविष्य को देखते हुए यह फैसला बहुत ही सोच समझकर लिया होगा। मुख्तार अंसारी का यह फैसला समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रणनीतिकारों की बजह से ही यह संभव हुआ होगा। जानकारो का मानना है कि इससे समाजवादी पार्टी पर यह धब्बा भी नहीं लगेगा कि वह अपराधियों को टिकट दिया है। तथा अगर गठबंधन की सरकार बनने पर सुभासपा के कोटे से अब्बास अंसारी सरकार मे मंत्री भी बन सकते है। ऐसे मे मुख्तार अंसारी और उनका परिवार दूरदृष्टि रखते हुए मुख्तार अंसारी की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए सदर विधानसभा सीट से मुख्तार अंसारी को चुनाव न लडाकर उनके लडके अब्बास अंसारी को चुनाव मैदान में उतारा है। अब देखना होगा कि सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता मुख्तार अंसारी के इस निर्णय पर कितना भरोसा जताती है। अब्बास अंसारी को अपने पिता के अपराजेय को बरकरार रखने की जिम्मेदारी है। जिनका मुकाबला उनके पिता के धुरविरोधी भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंह तथा बसपा उम्मीदवार भीम राजभर और कांग्रेस उम्मीदवार मानवेन्द्र बहादुर सिंह होगा। संभावना जताई जा रही है कि मुख्तार अंसारी विधान परिषद का चुनाव लड सकते है।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)