आजमगढ़: सीएम योगी के हाथों सम्मानित होगी जनपद की बेटी

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी जिया राय को उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांग बच्चों का प्रेरणास्रोत बनाया है। जिसके तहत 3 दिसंबर दिव्यांग दिवस की दिन उत्तर प्रदेश सरकार जिया राय को 25 हजार रुपए नगद और मेडल देकर सम्मानित की करेगी। जो क्षेत्र के लिए नहीं पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 12 वर्षीय ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर डिले इन स्पीच की शिकार है। जिया राय के नाम 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड है।” 15 फरवरी 2020 को 14 किलोमीटर की एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया की दूरी 3 घंटे 27 मिनट 30 सेकंड में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वही 5 जनवरी 2021 को अरनाला किला से वसई किला तक 22 किलोमीटर की दूरी 7 घंटा 4 मिनट में तैरकर पूरा किया था यह इतना कठिन रास्ता था। इस काम को आज तक कोई महिला तैराकी नहीं कर पाई थी, जिसको जिया राय ने पहली बार करके दिखाया था। 17 फरवरी 2021 को वर्ली स्विमिंग से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में तैरकर कर तय किया जो यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। “3 नेशनल रिकॉर्ड भी जिया के नाम है “। जिया राय 5 जनवरी 2019 को समुद्री तैराकी में 5 किलोमीटर की प्रतियोगिता 10 साल 7 माह की उम्र में जीता था। जो एक युवा खिलाड़ी का नेशनल रिकॉर्ड है। इस प्रतियोगिता में 40 तैराकी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वही 11 -12 जनवरी 2020 को अखिल नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर एवं 1 किलोमीटर दोनों में गोल्ड मेडल जीतने वाली इंडिया की पहली पैरा तैराकी महिला जिया राय बनी थी। इसके अलावा प्रदेश जिला स्तर और क्षेत्रीय स्तर पर भी बहुत से रिकॉर्ड जिया के नाम हैं। अब तक जिया राय कुल 22 गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीत चुकी है। जिया राय के पिता मदन राय ने बताया मुझे बहुत ही खुशी की अनुभूति हो रही है। और लोगों को भी सीख लेनी चाहिए अपनी लड़कियों का हौसला अफजाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मां रचना राय ने बताया हमें अपनी बेटी पर गर्व है जो इतनी कम उम्र में कर रही है । जिया के पिता परिवार के साथ महाराष्ट्र के मुंबई में कोलाबा में रहते हैं। जिया राय अपने मां-बाप की इकलौती पुत्री हैं । एक छोटा भाई वैभव राय है। पिता मदन राय इंडियन नेवी में ऑफिसर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)