गंगा किनारे दो गुटों के बीच तड़तड़ाईं गोलियां

Youth India Times
By -
0

लड़कियों से छेड़खानी के बाद हुआ विवाद, मारपीट में चार घायल
बलिया। यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा गांव में बुधवार को दो पक्षों में झड़प हो गई। हवाई फायरिंग व मारपीट में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि हरेराम ब्रह्मचारी के जयंती पर गंगा पार नौरंगा प्राथमिक विद्यालय परिसर में यज्ञ चल रहा था। जिसका भंडारा मंगलवार को था। जिसमें भुआल छपरा के कुछ लड़के वहां पहुंचते थे। जिन्होंने नौरंगा गांव की लड़कियों से छेड़खानी की। इसकी जानकारी होने पर नौरंगा गांव के कुछ युवकों ने उनकी धुनाई कर दी। लेकिन प्रबुद्धजनों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
बुधवार की सुबह नौरंगा गांव के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर का भतीजा ब्रजेश ठाकुर 22 फेंकू ब्रह्म बाबा गैस एजेंसी पर सिलिंडर भरवाने गया। जहां पहले से मौजूद भुआल छपरा के लड़कों ने उसकी जमकर धुनाई कर दिया। इसके बाद घायल युवक ने फोनकर अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया।
युवकों के आने के बाद पहले से तैयार भुआल छपरा के युवकों ने उन लोगों की पिटाई करते हुए खदेड़ लिया और खदेड़ते हुए नौरंगा गांव के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर के दरवाजे पर पहुंच गए और हवाई फायरिंग की। जिसमें जिसमें एक पक्ष के सोनू ठाकुर (25) तथा शशिप्रकाश (30) तथा दूसरे पक्ष के रघुनाथ ठाकुर 24 घायल हो गए।
संयोग अच्छा रहा कि कोई गोली से घायल नहीं हुआ है। इस बाबत बैरिया थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि हवाई फायरिंग या मारपीट का मामला यूपी के बैरिया का नहीं है। बल्कि बिहार के करनमानपुर शाहपुर का है, जहां पीड़ितों द्वारा तहरीर दी गई है।
रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में मंगलवार की देर शाम एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के बीच दरवाजे पर पहुंचे दो आमंत्रितों के बीच मारपीट के बाद गांव में हवाई फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया। उधर, गोली चलने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई और घटना के बारे में पता लगाने लगी।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। नारायणगढ़ गांव निवासी अमृत पांडेय के यहां मंगलवार को तिलकोत्सव था। इस कार्यक्रम में उसी गांव के भगवती सिंह तथा राजा उर्फ मनीष सिंह को भी निमंत्रण था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
तभी राजा ने भगवती सिंह के ऊपर हाथ छोड़ दिया। यह देख पांडेय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर भगवती सिंह को उनके घर पहुंचाया। घर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी जब उनके परिजनों को हुई तो उनमें से कुछ लोग राजा के दरवाजे पर पहुंच गए तथा उन्होंने राजा के भाई अनीश के साथ मारपीट करते हुए दरवाजे पर खड़ी बुलेट, बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस दौरान हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर एक पक्ष के जसवंत सिंह और राजेश सिंह और दूसरे पक्ष के अनीश सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि विवाद के बाद दोनों ही पक्षों द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि मेरे दरवाजे पर चढ़कर दूसरे पक्ष के लोग गोली चला रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है जो दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)