आजमगढ़: प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में सो रहे थे भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री

Youth India Times
By -
0

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने जमकर लगाई फटकार
आजमगढ़। प्रदेश के गन्ना मंत्री और आजमगढ़ में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष में प्रदेश सरकार ने आजमगढ़ के विकास के लिए 2818 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। परियोजनाओं की लागत 19 अरब 15 करोड़, 85 लाख है, जिनमें से 2000 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 760 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में ही उनपर निशाना साधते हुए कहा कि जिले के लोगों ने अखिलेश यादव को यहां से जिता कर भेजा परन्तु अखिलेश यादव ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। जिस तरह से योगी सरकार ने यहां विकास कार्य कराए, इसके लिए अखिलेश यादव को योगी का धन्यवाद करना चाहिए। प्रदेश में अब्बा जान व चचा जान पर हो रही सियासत के सवाल पर सुरेश राणा जवाब देने से बचते हुए मंच से चले गए। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री व आजमगढ़ प्रभारी सुरेश राणा उत्तर प्रदेश के साढ़े चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे ,वही बगल में जिले के पदाधिकारी आराम से सो रहे थे। कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व ऋषि कांत राय जिलाध्यक्ष लालगंज आराम से सो रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता के बाद पदाधिकारियों के सोने पर मंत्री ने जमकर क्लास लगाई है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पूर्व की अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरानी सरकार में हत्याओं का दौर चलता था। प्रदेश भर में अपराध की घटनाएं होती थी पर विगत साढ़ चार वर्षों में आजमगढ़ जिले में अपराध की घटनाओं में कमी है। जिले में डकैती की 60, लूट की 51, हत्या की 16 घटनाएं घटी हैं। रेप व दहेज से मौत के मामले भी कम आए हैं। जिले में 1363 अपराधियों पर गैंगेस्टर, 437 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है और 10 अपराधी मारे गए हैं। एनसीआरवी के आंकड़े में प्रदेश के 3 जिलों में अपराधिक घटनाओं के बढ़ने के सवाल पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में 4 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी की कानून व्यवस्था कितनी बेहतर हुई है। आज यूपी की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बनी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)