आजमगढ़: नन्द एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया झंडारोहण

Youth India Times
By -
0


शिक्षित होकर महिलाओं को समाज को नई दिशा प्रदान करना है-कृष्णानन्द
आजमगढ़। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर नंद एकेडमी महिला महाविद्यालय रोहुआ मुस्तफाबाद आजमगढ़ की तरफ से क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिकों अभिभावकों पत्रकार बंधुओं एवं प्रबुद्ध जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन अमर सपूतों को याद किया गया जिनके बलिदानों के बल पर आज हम वर्तमान परिवेश में अपनी विकासशील सोच को पुष्पित और पल्लवित कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार मौर्या ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा पर बल देते हुए हमारी आदर्श रमाबाई के त्याग एवं बलिदान को याद किया एवं देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी के योगदान को याद करते हुए विद्यालय की बच्चियों को अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आने वाली तमाम बाधाओं से लड़कर भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कृष्णा नंद यादव द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं गुणवत्ता युक्त बालिकाओं की शिक्षा के विषय में विस्तार से चर्चा किया। उन्होेने कहा कि बालिकाओं को आज के परिवेश के अनुसार चुनौतियां का सामना करते हुए किसी भी कीमत पर उन्हें शिक्षित होकर समाज को नई दिशा प्रदान करना है। उक्त क्रम में संस्था के प्रबंधक सच्चिदानंद यादव द्वारा अपने संबोधन में विशेष रुप से शिक्षा पर बल देते हुए यह कहा गया कि आज के समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियां, समस्याएं जिसमें भूण हत्या, महिला, शिक्षा, दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, अंधविश्वास तथा महिलाओं पर अत्याचार एवं लिंगभेद जैसी जटिल समस्याएं समाज में एक राक्षस की तरीके से व्याप्त है, जिससे लड़ने का एकमात्र साधन बालिकाओं को शिक्षित करना ही है। अतः हमारे क्षेत्र के अभिभावकगणों से एवं प्रबुद्ध जनों से विशेष अनुरोध है कि वह इन सभी विषयों के प्रति जागरूक होकर अपने अपने परिवार में बालिकाओं को शिक्षित करने का एक संकल्प लें और उस पर कटिबद्ध हों। इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय का नाम नंद एकेडमी महिला महाविद्यालय रखने के पीछे भी उनकी एक अलग सोच है जो यह है कि देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठित सेवा सिविल सेवा के प्रशिक्षण केंद्र का नाम लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी है जिस दिन इस विद्यालय की छात्राएं नंद अकादमी से लाल बहादुर शास्त्री अकादमी तक पहुंच जाएंगी उस दिन इस विद्यालय की स्थापना का संकल्प पूरा होगा। 
विद्यालय की प्रवक्ता कुमारी अन्नू यादव ने भी बालिका शिक्षा की जागरूकता के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रवक्ता चंद्रभान यादव द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। विद्यालय की अन्य प्रवक्ता कुमारी प्रियंका द्वारा भी अपने संबोधन में बहुत बहुत ही प्रभावशाली ढंग से शिक्षा की जागरूकता के प्रति बालिकाओं को बताया। इस अवसर पर शिखा सिंह, पूजा राय एवं अन्य क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। अंत में विद्यालय के प्रबंधक द्वारा आए हुए तमाम गणमान्य नागरिकों पत्रकार बंधुओं अभिभावकों एवं छात्राओं को आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)