यूपी में फिर लगा भूकंप का झटका

Youth India Times
By -
0
चार दिन में दूसरी बार हिली धरती, घरों से बाहर आए लोग
लखनऊ। यूपी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में दूसरी बार भूकंप का झटका लगा है। लखनऊ, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर समेत कई जिलों में भूकंप के झटके से धरती हिल गई। भूकंप का झटका महसूस होते ही घरों में मौजूद लोग सहम गए। सभी लोग घरों से बाहर निकल आए। करीब 4 बजकर 16 मिनट बाद आए भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। बतादें कि शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक बाद एक दो झटके लगे थे। 10 सेकंड तक आए इन झटकों ने बिस्तर पर सो रहे लोगों की नींद खराब कर दी थी। इस भूकंप ने नेपाल में जमकर तबाही मचाई थी। नेपाल में लगातार दो दिन तक झटकों ने कई घरों को भी तबाह कर दिया था। चार दिन पहले शुक्रवार की रात के 11.31 बजे का समय था। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में लोग सोए हुए थे तभी अचानक बर्तनों के गिरने से लेकर बेड हिलने तक की गतिविधि का एहसास हुआ। भूकंप की जानकारी होते ही लोग शोर मचाते हुए अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की स्थिति जानने के लिए लोगों ने टीवी खोली। मोबाइल फोन से अपने परिचित, रिश्तेदारों से भूकंप को लेकर जानकारी लेते रहे। दोबारा भूकंप आने की आशंका में लोग घरों से बाहर बरामदों में रात भर बैठे रहे। नेपाल से लगे सीमावर्ती नवाबगंज, बाबागंज, रुपईडीहा, मिहींपुरवा क्षेत्र में भूकंप के झटकों की तीव्रता शहरी क्षेत्र की अपेक्षा अधिक रही है।
भूकंप आने को लेकर कानपुर के वैज्ञानिकों ने जो भविष्यवाणी की थी वह सच हो गई। वैज्ञानिकों को आशंका थी कि अभी कई और भूकंप आ सकते हैं। तीन दिन पहले ही तीन पहले ही नेपाल में भूकंप आया था, जिसने कई घरों को तबाह करके कइयों की जिंदगी ले ली थीं। चार दिन बाद एक बार फिर आए भूकंप ने वैज्ञानिकों की बात सच कर दिया है। वैज्ञानिकों को भूकंप उत्तराखंड की ओर बढ़ रहे खतरे का संकेत मिला था। वैज्ञानिकों ने बताया था कि पिछले कई भूकंपों का केन्द्र नेपाल रहा पर यह लगातार पश्चिम की ओर खिसक रहा है। अब तक के अध्ययन के मुताबिक आने वाले कुछ वक्त में उत्तराखंड में भूकंप आना तय है। इसकी तीव्रता भी अधिक हो सकती है। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. जावेद मलिक ने इस पर चिंता जताते हुए इस पर गहन अध्ययन को जरूरी बताया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)