आजमगढ़ में छ: घंटे गुल रहेगी बिजली, कई मोहल्लों की आपूर्ति रहेगी बाधित

Youth India Times
By -
0

सड़क चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य; रविवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी बिजली

आजमगढ़। शहर में नरौली बस स्टैंड से बवाली मोड़ के बीच सड़क चौड़ीकरण के कार्य के तहत विद्युत पोल शिफ्टिंग की जाएगी। इसके चलते रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरानी जेल से होने वाली बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान लालडिग्गी, हरवंशपुर और डीएम ऑफिस फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कटौती से मातबरगंज, रोडवेज, कुर्मी टोला, गुरु टोला, लालडिग्गी, सदावर्ती, पुरानी सब्जी मंडी, अनन्तपुरा, कटरा, कोलघाट, कोलबाज बहादुर, मड़या जयरामपुर और सिविल लाइन समेत कई अन्य मोहल्लों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत वितरण खंड आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। इस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। ऐसे में विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)