आजमगढ़ : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित, आजमगढ़ की कमान मिथलेश चौरसिया को

Youth India Times
By -
0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 13 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में आजमगढ़ जिले की जिम्मेदारी मिथलेश चौरसिया को सौंपी गई है। वहीं, लालगंज जिले से अंशू जायसवाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाजपा उत्तर प्रदेश के सात, विधानसभा मार्ग, लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी घोषणा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। सूची प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकाश पाल की ओर से जारी की गई है। घोषित सूची में गोरखपुर महानगर से संतोष राजभर, गोरखपुर जिले से गणेश निषाद, महराजगंज से वीरेन्द्र चौहान, कुशीनगर से सुशील शर्मा, देवरिया से रणविजय सिंह सैंथवार और बस्ती से विनय कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में आजमगढ़ से मिथलेश चौरसिया और लालगंज से अंशू जायसवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मऊ से अनिल चौहान, बलिया से संजीव वर्मा (कुशवाहा) तथा संतकबीरनगर से वशिष्ट मौर्य के नाम भी सूची में शामिल हैं। भाजपा की इस घोषणा के बाद अब संबंधित जिलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों पर होगी। आजमगढ़ में मिथलेश चौरसिया की नियुक्ति के साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में उनसे अपेक्षाएं रहेंगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)