पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, मनोनयन से समर्थकों में उत्साह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में 17 नेताओं को मनोनीत किया है। इस सूची में आजमगढ़ के अखिलेश कुमार मिश्र ‘गुड्डू’ का नाम भी शामिल है। उनके मनोनयन की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं, आजमगढ़ के पूर्व सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भी प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी गई है। भाजपा की ओर से प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए गए नेताओं में अखिलेश कुमार मिश्र ‘गुड्डू’ के अलावा दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, कन्हैया निषाद, हरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, जयनाथ सिंह और नीलम सोनकर के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अभिषेक सिंह ‘आशू’, डॉ. महेन्द्र राय, अखिलेश कुमार मिश्र, डॉ. श्याम नारायण सिंह, श्रीकृष्ण पाल, डॉ. अशोक सिंह, ऋषिकान्त राय और दीपक कुमार राय को भी प्रदेश कार्यसमिति में मनोनीत किया गया है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के विस्तार और विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में नए नेताओं को कार्यसमिति में शामिल किए जाने को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।अखिलेश कुमार मिश्र ‘गुड्डू’ के मनोनयन को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का नाम सूची में शामिल होने से आजमगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भी खुशी है। सोशल मीडिया पर मनोनीत नेताओं को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

