आजमगढ़ में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, नौ NBW वारंटी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

मुबारकपुर, जहानागंज, कप्तानगंज, अतरौलिया और बरदह पुलिस ने की कार्रवाई

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को आजमगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में अभियान चलाया। इस दौरान कुल नौ NBW वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुबारकपुर, जहानागंज, कप्तानगंज, अतरौलिया और बरदह थाना क्षेत्रों से संबंधित वारंटी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आजमगढ़ पुलिस के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)