आजमगढ़ : जनपदीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभा निकेतन का दबदबा

Youth India Times
By -
0


मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
लगभग 50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 3 अगस्त को मंडलीय प्रतियोगिता में करेंगे आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व
आजमगढ़। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस पोखरा में शनिवार को जनपदीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव ने संयुक्त रूप से किया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली मंडलीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। 14 वर्ष बालिका वर्ग में विद्यालय ने प्रथम से पंचम तक सभी स्थानों पर कब्जा जमाया, जबकि विभिन्न आयु वर्गों में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुवचंद का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में तेज बहादुर प्रजापति, विनोद कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार यादव एवं अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)